बड़े बेटे की हत्या, छोटे को जान से मारने की मिली धमकी, मां ने SP से लगाई न्याय की गुहार

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में 29 सितंबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान नेपाल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां चंद्रिका देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब दूसरे पक्ष के लोग केस नहीं उठाने पर दूसरे बेटे को भी जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को चंद्रिका देवी ने मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने आवेदन में लिखा है कि 29 सितंबर को उनके बेटे दिलेश्वर कुमार के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी दो दिन बाद इलाज के क्रम में नेपाल में मौत हो गई थी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण पूरा परिवार डरा सहमा है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को दिलेश्वर साह बहियार से मवेशी का चारा लेकर घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पोखर के पास पूर्व से घात लगाकर बैठे गांव के ही अशोक यादव, नकुल यादव, दिलखुश कुमार समेत 10 लोगों ने दिलेश्वर साह के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने रॉड, फरसा और लाठी डंडा से उन पर हमला कर दिया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि मारपीट की घटना में दिलेश्वर साह का सिर फट गया। वह घायल अवस्था में घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर गया। तब तक काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दिलेश्वर साह का प्राथमिक इलाज किया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे नेपाल के न्यूरो हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़े : अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर की हत्या

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!