PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने

भागलपुर में नीलम देवी की हत्या मामले को लेकर
सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि
जो काम सीमांचल में होता था अब वो मध्य बिहार
में खुलेआम हो रहा है. धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर
हत्याएं हो रही है. इसके लिए सीएम को जवाब देना होगा.
उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि
उसके लिए पूरे देश में बवाल मच गया लेकिन भागलपुर हत्याकांड के लिए बिहार सरकार चुप है. ऐसे में नीतीश कुमार को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है. अगर अपराघी पकड़ाते भी हैं तो केस डायरी इतना हल्का कर दिया जाता है कि अपराधी आसानी से छूट जाते हैं.
नीतीश ने किया बिहार को गुंडों के हवालेः विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में जंगलराज नहीं गुंडाराज बना दिया है. उन्होंने राज्य को गुंडों के हवाले कर दिया है. अपराधियों को संरक्षण देकर हर जिले के अंदर गंुडा को खड़ा कर दिए हैं. इससे बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है.
महागठबंधन के 100 दिनों के कार्यकाल में 1000 को गोली मारी गई
नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल में 1000 लोगों को गोली मारी गई है, 100 से ज्यादा बलात्कार हुए हैं. लूट की घटनाएं बढ़ी है. बिहार में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है.
शराब कारोबारी को कुढ़नी में नीतीश ने दिया टिकटः विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुढ़नी में शराब कारोबारी को टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि वीडिया वायरल होने के बाद भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी है.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री संदेह के घेरे में, 15 दिनों में होगी जांच
- Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर FIR दर्ज, पिठोरिया थाना प्रभारी समेत कई आरोपी
- Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा पारा, 10 से 12 नवंबर तक इन जिलों में बारिश के आसार
Highlights

















