Israel के ईरान पर हमले से भड़के मुस्लिम देश, निंदा की और चेतावनी दी

डिजीटल डेस्क: Israel के ईरान पर हमले से भड़के मुस्लिम देश, निंदा की और चेतावनी दी। Israel ने ईरान के ऊपर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया है। Israeli विमानों ने 2000 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरकर ईरान की राजधानी तेहरान और उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

तेहरान में लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी हैं। हमले से ईरान में कितना नुकसान हुआ है, इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच ईरान पर हमलों के खिलाफ ईरान के प्रतिद्वंद्वी कहा जाने वाला सऊदी अरब भी हमले के बाद खुलकर सामने आया है। सऊदी अरब समेत तमाम मुस्लिम देशों ने प्रतिक्रिया देते हुए Israeli सैन्य कार्रवाई की निंदा की है।

सऊदी अरब ने Israeli हमले को ईरानी संप्रभुता का उल्लंघन कहा

इसी बीच ईरान के प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले सऊदी अरब का रुख भी ताजा हमले के बाद काफी अहम है। उसने Israeli कार्रवाई की निंदा की है।

ईरान पर ताजा Israeli हमले पर सऊदी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब ईरान को निशाना बनाने वाले Israeli सैन्य हमले की निंदा करता है। यह ईरानी संप्रभुता का उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

दूसरी ओर, Israel ने हवाई हमले में ईरान की मिसाइल निर्माण सुविधाओं और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात कही है।

ईरान पर ताजा इजरायली हमले का जारी चित्र
ईरान पर ताजा इजरायली हमले का जारी चित्र

ईरान पर Israeli हमले पर मलेशिया की तीखी प्रतिक्रिया, पाकिस्तान भी बोला…

ईरान पर ताजा Israeli हमले पर मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने हमले को लेकर एक बयान जारी किया है। मलेशियाई विदेश मंत्रालय ने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघनबताया है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर रूप से कमजोर करता है।

बयान में कहा गया है, मलेशिया शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और हिंसा के चक्र को समाप्त करने का आह्वान करता है। मलेशिय़ाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि मध्य पूर्व के देशों पर Israel के लगातार हमले इस क्षेत्र को व्यापक युद्ध के कगार पर ला रहे हैं।

इसी क्रम में पाकिस्तान ने भी ईरान के ऊपर Israeli हमले की निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार तड़के ईरान के खिलाफ Israel के हमलों के बाद इसकी आलोचना करते हुए बयान जारी किया। इसमें कहा गया, संघर्ष के बढ़ने और विस्तार के मौजूदा चक्र के लिए Israeli पूरी तरह जिम्मेदार है।

ताजा इजरायली हमले के बाद ईरान में हलचल तेज।
ताजा इजरायली हमले के बाद ईरान में हलचल तेज।

ताजा हमले के बाद बोला ईरान- इजरायली हमले का हवा में ही सफलतापूर्व किया सामना….

ताजा हमले के बाद ईरान के एयर डिफेंस बेस ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने इजरायली हमले का सफलतापूर्वक सामना किया है। ईरान की अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

एयर डिफेंस बेस ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इजरायल की आपराधिक, नाजायज और फर्जी सरकार ने तनाव बढ़ाने के लिए आज सुबह तेहरान, खुजस्तान और इलम प्रांतों में कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

इसने आगे कहा, ईरान की एयर डिफेंस ने आक्रामक गतिविधियों को रोका और सफलतापूर्वक सामना किया। इसने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सीमित क्षति हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। बयान में लोगों से एकता और शांति बनाए रखने और ‘दुश्मन मीडिया’ की फैलाई अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...