Advertisement
Advertisement
Advertisement

कौमी एकता की मिसाल : मुस्लिम महिलाओं ने की गंगा घाट की सफाई

पटना सिटी : राजधानी पटना में कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग एकबार फिर छठ पर्व के लिए गंगा घाट की सफाई में जुट गए. बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है.

छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिये दर्जनों मुस्लिम महिला कौमी एकता की मिसाल पेश कर गंगा घाट की सफाई में लग गईं. सफाई करते मुमताज जहां ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता-आपस में वैर रखना, क्योंकि हम भारत के नागरिक हैं और इस देश में रहनेवाले सभी भारतीय हैं. इसलिए एक-दूसरे के पर्व में हमलोग मिलकर सहयोग कर करते हैं.

उन्होंने कहा कि छठपूजा लोक आस्था का प्रतीक है. इस पूजा में सबको आगे आना चाहिये. क्योंकि हम सभी भारत माता के संतान हैं. छठपूजा सफाई और स्वच्छता का प्रतीक है. इसलिए हमसभी दर्जनों मुस्लिम महिला गंगा घाट की साफ करते हैं.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

मुस्लिम समाज में बदलाव लाना मेरा मकसद -शिल्पी नेहा तिर्की

Commercial Advertisment

Jeevika Second Chance Program: 37 साल की गुड़िया देवी बनीं मैट्रिक...

Jeevika Second Chance Program, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद भी बिहार की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि शिक्षा हासिल...

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...

Bihar New Sugar Mills: बिहार के दो जिलों में खुलेगी नई...

Bihar New Sugar Mills, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी...