Top 10 में शामिल अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी इस बात की तैयारी

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण की पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शामिल एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पश्चिम चंपारण पुलिस को लंबे समय से थी। मामले में बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि लौरिया थानांतर्गत पकड़ी मुनियाटोला सरेह स्थित चीनी मिल के गौरा नाला पुल के पास से वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने टॉप 10 में शामिल अपराधी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार मुन्ना का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी पर पचास हजार रूपये का इनाम रखने की योजना बना रही थी लेकिन इस बीच वह गिरफ्तार हो गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    विधानसभा चुनाव: कल जेपी नड्डा और अर्जुन मुंडा यहां-यहां करेंगे सभा

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Top 10 Top 10

top 10

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...