Jamtara में मिस्ट्री डेथ! जंगल के कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या?

commercial advertisement
Ad

Jamtara:  झारखंड में आए दिन मौत औऱ हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। Jamtara से भी सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां एक लापता युवक की शव संदिग्ध हालात में मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

कुएं में मिला शव     

बता दें Jamtara थाना क्षेत्र के गोवाल पिपला गांव के जंगल में एक कुएं से फांसी के फंदे में लटका हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसे तेज बदबू महसूस हुई। शक होने पर जब उसने आसपास देखा, तो कुएं के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

मृतक की पहचान की गई

मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेश्याम बाउरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम पिछले चार दिनों से लापता था और उसके परिजनों द्वारा Jamtara थाना में पहले ही गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। गांव के लोगों को भी पहले से ही उसके लापता होने की आशंका थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की स्थिति को देखते हुए मामला काफी संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को कुएं में लटकाया गया है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल—क्या लापता युवक की मौत के पीछे कोई साजिश है, या यह एक आत्महत्या का मामला है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Latest

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32 सदस्य, BCI के फैसले से 9 नए सदस्य होंगे शामिल

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड के किन जिलों में सबसे ज्यादा गिरती है बिजली? मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। 12...