मंडल डैम निर्माण के नाम पर भाजपा करती है राजनीति-के एन त्रिपाठी

पलामूः बेतला के बरवाडीह मंडल रोड संघर्ष समिति के द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय मंडल हाई स्कूल के मैदान में डैम निर्माण एवं मंडल डैम के डूब क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर सभा का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, समेत कइ अतिथियों ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व मंडल डैम का अवलोकन भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी ने मंडल डैम के अधूरे निर्माण को जाकर देखा और वस्तु स्थिति की जानकारी ली। वही इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सभी मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने लोगों से कहा कि आज जिस उम्मीद के साथ 5 जनवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंडल डेम को पुनः शिलान्यास किया गया था, तब प्रखंड वासियों के साथ-साथ बिहार झारखंड में भी एक उम्मीद जगी थी।

अब तक नहीं बदली मंडल डैम की सूरत

अब लोगों को सड़क का भी आने जाने की व्यवस्था हो पाएगी एवं इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा, लेकिन आज तक मंडल सड़क की स्थिति बदली है और ना ही मंडल डैम की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी सड़क जर्जर है और यहां के आदिवासियों का समुचित विकास नहीं हुआ है, तो दुर्भाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें- सड़क पर वाहन लगाने को लेकर युवक की हत्या

ऐसे में झारखंड सरकार से मांग करता हूं कि आप इस क्षेत्र को जल्द से जल्द राज्य सरकार अपने मद से सड़क को बनाया जाए, ताकि यहां की आदिवासी भाई बहनों को आवागमन के साथ-साथ पढ़ाई में भी सहूलियत हो सके। इस दौरान राकेश टिकैत ने समिति के अध्यक्ष सह मुखिया आशीष सिंह कहा की आप विस्थापित परिवार का समुचित कागजात उपलब्ध कराएं।

मैं इस विषय में भारत सरकार की कृषि मंत्री से बात करूंगा एवं इस समस्या का हल निकालने का प्रयास करूंगा,नहीं तो इसे मैं अपने हर आंदोलन में प्रमुखता से आवाज उठाऊंगा। इस दौरान राजद ने तर्क पाल सिंह, लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव समेत कई लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता विजय बहादुर सिंह, नसीम अंसारी समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...