मधुबन में नड्डा ने कहा- PM जब भी विदेश जाते हैं विश्व नेताओं को उपहार में देते हैं मधुबनी की पेंटिंग

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव अब अपनी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल यानी चार नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो गया है। पहले फेज की वोटिंग छह नवंबर को होना है जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। मतगणना 14 नवंबर को होना है। इस बीच दोनों गठबंधनों की तरफ धुंआधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिहार में दो चुनावी रैलियां को संबोधित करने वाले हैं।

Goal 7 22Scope News

भागलपुर के सिल्क को बढ़ावा देते हैं, हमने मखाना बोर्ड बनाया है – जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज मोतिहारी जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कमीशन बना दिया गया है, और युवा कमीशन के माध्यम से बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वे विश्व नेताओं को मधुबनी की पेंटिंग उपहार में देते हैं। भागलपुर के सिल्क को बढ़ावा देते हैं। हमने मखाना बोर्ड बनाया है और आज मखाने को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहे हैं , जो उत्तर बिहार की पहचान बन चुका है।

Nadda Motihari 1 22Scope News

आपका उत्साह व उमंग NDA को चुनाव जिताने का बना लिया है मन – जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं आपका जो उत्साह देख रहा हूं, जो उमंग देख रहा हूं, वह मुझे पूरा विश्वास दिला रहा है कि आपने 11 तारीख को एनडीए को चुनाव जिताने का मन बना लिया है। यह चुनाव सिर्फ मधुबनी के विकास का नहीं है, यह चुनाव बिहार में स्थिरता लाने और बिहार को विकास की पटरी पर तीव्रता से अग्रसर करने का चुनाव है। अगर लालटेन युग से आपको छुटकारा मिला है और आपने एलईडी युग में प्रवेश किया है, तो यह नीतीश कुमार की मेहनत और नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद का परिणाम है।

Nadda Motihari 2 22Scope News

बिहार में जब जंगलराज था तो महज 2-2 घंटे आती थी बिजली – नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था, जब बिहार में जंगलराज था। दिन में सिर्फ दो-दो घंटे बिजली आती थी, और मोबाइल चार्ज करवाने के लिए जनरेटर वालों के पास जाना पड़ता था, जहां 10-12 रुपए देकर मोबाइल चार्ज करवाना पड़ता था। आज बिहार में 24 घंटे बिजली आ रही है और 125 यूनिट बिजली मुफ्त हो गई है, जिसका लाभ 1.62 करोड़ बिहारवासियों को मिल रहा है।

Nadda Motihari 3 22Scope News

यह भी पढ़े : शिवराज सिंह का दीघा में भव्य रोड शो, कहा- महागठबंधन वाले झूठों के सरदार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...