शिवराज सिंह का दीघा में भव्य रोड शो, कहा- महागठबंधन वाले झूठों के सरदार

पटना : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां शिवराज सिंह ने पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में आशियाना फेस वन, मौर्य पथ पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री बाइक रैली में भी शामिल हुए।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजद ने 15 सालों में बिहार को क्या दिया है। अब जब करारी हार सामने खड़ी दिखाई दे रही है तो बौखला गए हैं, झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, ये भस्मासुर हैं। वहीं शिवराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ये दो बेईमान बबुआ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता तो तय कर चुकी है और बिहार में भारी बहुमत से एनडीए आ रही है।

DIARCH Group 22Scope News

राहुल बिहार में केवल मछलियां पकड़ते हैं – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी जब भी बिहार आते हैं, तो कभी मछलिया पकड़ते हैं तो कभी जलेबियां तलते हैं। ये महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है, इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है, तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि, हम महिलाओं के खाते में रुपए डालेंगे।

इससे साफ है कि वो बुरी तरह परेशान हैं, घबराए हुए हैं। जबकि जनता भारतीय जनता पार्टी, एनडीए पर विश्वास करती है। महिला कल्याण के जो काम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं, यहां नीतीश बाबू ने किए हैं या भाजपा शासित राज्यों में हुए हैं, जनता उस पर विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि, अब एक करोड़ 21 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपए रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत डाले जा चुके हैं, तो भरोसा तो इस पर करेंगे। इसलिए चाहे बहनें हों, युवा हों, अब उनके झूठ पर कोई भरोसा नहीं करता। विश्वास उस पर है जो हमने किया है, अभी भी किया है और आगे भी जो कहा है वो जरूर करेंगे।

Shivraj Singh 1 22Scope News

शिवराज सिंह ने कहा- जनता में पहले भय था, अब भरोसा है

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब बिहार में लालू राज था तब भय था, लेकिन आज जनता को भय नहीं भरोसा है। पहले केवल अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार था, लेकिन अब बिहार में नवाचार हो रहा है। पहले लोगों ने क्राइम स्टेट देखा है और अब बिहार को प्राइम स्टेट बनता देख रहे हैं। तब जंगलराज था, आज सुशासन है। पहले बिजली के खंभे थे लेकिन तार नहीं होते थे, आज बिजली के साथ विकास का उजाला है।

राजद का मतलब लोग मानते हैं रंगबाजी, रिश्वत, जंगलराज और डकैती, वो जंगलराज अब जनता फिर से नहीं लाएगी। जनता फैसला कर चुकी है, भारी बहुमत से एनडीए की वापसी हो रही है। विकास, सुशासन और जनकल्याण ये तीनों मुद्दों को लेकर मोदी में विश्वास, नीतीश की छवि, एनडीए की एकता, ये सुनिश्चित कर चुकी है कि एनडीए अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर जीतेगा, एनडीए की महाविजय होने वाली है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने त्रिवेणीगंज में कहा- जंगलराज में सांप्रदायिक विद्वेष था, दूर किया हमारी सरकार…

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...