मोकामा : सीएम नीतीश को जदयू कार्यकर्ताओं ने सुनाया दुखड़ा

मोकामा : सीएम नीतीश को जदयू कार्यकर्ताओं ने सुनाया दुखड़ा

मोकामा: सीएम नीतीश को जदयू कार्यकर्ताओं ने सुनाया दुखड़ा- मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार शनिवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह के तहत घोसवरी पहुंचे

और जेडीयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकत की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर सीधे पंडाल पहुंचे और

अपने कार्य कर्ताओं से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया.

बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम को अपना दुखड़ा बताया और आवेदन भी दिया.

इस दौरान मछली विवाद को लेकर उत्पन्न तनाव से भी सीएम को अवगत कराया गया.

तकरीबन आधे घंटे तक दलीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम रवाना हो गए.

इसके पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार, अनिरुध कुमार और कुमार कृष्णदेव के नेतृत्व में नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया.

mokama cm nitish kumar 22Scope News

जेडीयू कार्यकर्ताओं से सीएम ने पूछा कुशल क्षेम

कार्यकर्ता मुलाकात समारोह के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ अनुमंडल के पोखरपर पहुंचे और पंडाल पहुँच जेडीयू कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और बारी-बारी से सभी का हाल चाल लिया. इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ता काफी खुश नजर आये. सीएम नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और एमएलसी नीरज कुमार भी मौजूद रहे.

जेडीयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दो दिवसीय प्राचीन बाढ़ लोकसभा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आज से शुभारंभ हो हुआ है. मुख्यमंत्री आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में पुराने-नये जेडीयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया. मुख्यमंत्री के आगमन से इलाके में भारी उत्साह है. मोकामा विधान सभा क्षेत्र के पोखरपर, घोसवरी, रामपुर-डुमरा, बरहपुर और रैली में नीतीश कुमार का कार्यकर्ता मिलन समारोह है.

रिपोर्ट: विकास

बाबा केवल स्थान राजकीय मेला का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...