बिहार में भारी मात्रा में कारतूस बरामद, दो महिला समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर भी चढ़े एसटीएफ के हत्थे

नालंदा: बिहार में लगातार दूसरे दिन बिहार पुलिस की एसटीएफ ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। एसटीएफ की टीम ने दो महिला समेत 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नालंदा के सोहसराय और भागनबिगहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4536 कारतूस के साथ दो महिला समेत 5 अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कारतूस उत्तर प्रदेश कानपूर से लाया गया था जो बिहार के विभिन्न जिलों में आपूर्ति की जानी थी।

यह भी पढ़ें – खिलाड़ी के साथ कोच भी तैयार करेगा BCA, कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

जानकारी के अनुसार रविवार को कैमूर के मोहनिया में पुलिस ने दो तस्करों को 3700 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को नालंदा के दो थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया। बताया जा रहा है कि सभी कारतूस बिहार के विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से भेजे जाने थे। मामले में एसटीएफ की टीम ने अलग अलग मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- बिहार में पुल और सड़कों का किया जा रहा जीर्णोद्धार, पथ निर्माण मंत्री ने कहा ‘कई नये पथों का भी…’

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...