सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए युवा नेता ने सीएम का जताया आभार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए युवा नेता ने सीएम का जताया आभार

Google पर 22Scope चुनें

नालंदा: हिलसा के युवा समाजसेवी व युवा जदयू बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है कि जुलाई से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए मिलेगी। विकास कुमार ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगामी जुलाई माह से बिहार सरकार के द्वारा दिए जा रहे वृद्धजनों, दिव्यागजनों, और रानी लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए करोड़ों लोगों को सम्मान देने का काम किया है। बिहार के एनडीए सरकार ने ही गरीबों वंचित शोषितों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्प होकर काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य घोषणा करते हुए कहा है कि जीविका दीदी की सुविधा बढ़ाई जाएगी साथ ही गांवों में गरीबो की बेटी के शादी के लिए विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें – नालंदा सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

बिहार सरकार के बिहार के सभी जरूरतमंदों का ख्याल रखते हुए अनेकों घोषणा की है सामाजिक पैंशन योजना में वृद्धि का मांग वर्षों से हो रहा था। अब जुलाई माह के 10 तारीख से सभी लोगों को 1100 रुपए मिलने लगेगी। युवा नेता विकास कुमार ने हिलसा विधानसभा के लाखों लोगों से अपील की है जो भी व्यक्ति सामाजिक पैंशन लेने की योग्यता रखते है वह जल्द ही अपने अपने प्रखंड में जाकर इस योजना का लाभ लेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन के लिए घर घर जायेंगे कर्मी, बताया बार बार अपडेट करने के कारण…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि