नकवी पहुंचे अररिया, कहा- लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेगी भाजपा

अररिया : भाजपा लोकसभा कोर कमिटी और प्रबंधन समिति की बैठक शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अररिया पहुंचे। नकवी के साथ अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी थे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्हें संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा के इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा इतिहास रचेगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए जिस तरह का कार्य किया है। इसे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और पार्टी संगठन मजबूत हुआ है।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो अभी भी कुछ नेता हैं वो वेंटिलेटर पर हैं। लेकिन उनका अहंकार एक्सीलेटर पर है। अब उनका अभ्यास शुरू हो गया कि हार का ठीकरा ईवीएम पर कैसे फोड़ें। और इल्जाम लगाएंगे की ईवीएम के कारण ही हार हुई है। इस तरह का भय और भौकाल प्रमाण है कि चुनाव के पहले ही अपने सूपड़ा साफ का अहसास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरु हों या इंदिरा गांधी उनसे ज्यादा नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक मूल्यों के झंडा बरदार हैं और संवैधानिक पंथ निरपेक्षता के नायक हैं। उन्हें किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। इन खलनायकों का जुगाड़ उन्हें परास्त नहीं कर सकता।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img