पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद में कार्यवाही चल रही है। इस बीच जदयू के विधायक व नवनिर्वाचित विधानसभा के नए उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सदन के बाहर न्यूज 22 स्कोप से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष का पद एक बड़ी जिम्मेदारी होती है हम इसका पूरी तरीके से निर्वहन करेंगे।
नरेंद्र नारायण यादव कहा कि हम सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के विधायकों का भी आवाज सुनेंगे। क्योंकि वह भी हमारे ही सदस्य हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सदन में ना रहना उसको लेकर कहा कि सभी सदस्य को बढ़-चढ़कर सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए। वह किस कारण सदन में नहीं है या तो वही बताएंगे। लेकिन हम कहेंगे कि सदन में उनकी जिम्मेदारी बड़ी है उनको रहना चाहिए।
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















