प्रोटेम स्पीकर बने नरेंद्र नारायण यादव, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

पटना : बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादव नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इस बार वो आलमनगर सीट से जीते हैं। उन्होंने वीआईपी के नबीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया। नरेंद्र नारायण यादव को एक लाख 38 हजार 401 वोट मिले। नबीन कुमार को 82 हजार 936 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन 8934 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

बिहार सरकार में मंत्री भी रहे

आपको बता दें कि आलमनगर सीट से 1955 में वो पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद से वो लगातार यहां से जीतते रहे हैं। उन्हें सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

प्रोटेम स्पीकर का दायित्व?

प्रोटेम स्पीकर सदन के अस्थाई अध्यक्ष होते हैं। वो नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते हैं ताकि सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सके। स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक प्रोटेम स्पीकर की भूमिका अहम मानी जाती है।

आलमनगर सीट को जानें

बिहार के मधेपुरा जिले में की आलमनगर विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यह सीट मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा क्षेत्र न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सामाजिक और भौगोलिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों से सटे होने के कारण यह इलाका राजनीतिक रूप से विविधता से भरा है।

यह भी पढ़े : सुशील, तारकिशोर व तेजस्वी के लिए रहा अनलकी, सम्राट के लिए लकी साबित हुआ 5 देशरत्न मार्ग

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img