Nathnagar: स्वर्ण व्यवसायी के घर पर गोलीबारी, अपराधियों ने मांगी थी रंगदारी

नाथनगर (भागलपुर) : स्वर्ण व्यवसायी के घर पर अपराधियों ने गोलीबारी की.

इस घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गये. यह घटना मधुसूदनपुर ओपी क्षेत्र के नूरपुर की है.

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

इस गोलीबारी में व्यवसायी के पेट में गोली के छींटे लगे है.

पांच लाख की मांगी थी रंगदारी

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को इलाज के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल पर से एक गोली बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी करने आए कुख्यात ने पूर्व में व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. इस घटना के बाबत पीड़ित ने मधुसुदनपुर ओपी पहुंचकर दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं इस घटना में घर का बेसिन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में मधुसूदनपुर ओपी इंचार्ज संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली बरामद किया गया है. स्वर्ण व्यवसायी ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मामले की सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है. वहीं पीड़ित के घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है.

रिपोर्ट: नंदन

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...