राजद को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए लालू प्रसाद किसके नाम पर लगाएंगे मुहर

लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आज होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पटना में होगी. पटना के होटल मौर्या में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा आज हो सकती है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि राबड़ी देवी राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं. इसकी घोषणा राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव कर सकते हैं. वहीं राजधानी पटना के सभी चौक-चौराहे और सड़कों पर राजद के पोस्टर लगे हैं. राजद कार्यालय को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है.

lalu 22Scope News

इस बैठक में शामिल होने के लिए कई राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि पटना पहुंच चुके हैं. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने बताया कि लालू यादव की अध्यक्षता में सुबह 11ः30 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी, जिसमें राज्य और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि पार्टी के भविष्य की रणनीति पर भी बात होगी और सदस्यता अभियान के साथ सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम जारी होगा.

लालू यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के अगले सत्र के लिए सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम और सघन सदस्यता अभियान का शेड्यूल जारी करने के साथ राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी का भी चयन होगा. बैठक में राज्य और देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी, जिसके बाद आर्थिक और राजनीतिक समेत कई प्रस्ताव पारित होंगे.

रिपोर्ट : शक्ति

चतरा के कुमार राज और विशाल का चयन इंडियन अंडर-17 टीम में

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...