SK मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पटना द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन

समस्तीपुर : एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पटना द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु एक बार फिर लगातार चौथे वर्ष अपने सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम (नेशनल स्कॉलरशिप प्रोभाग) के आयोजन की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधल कोसों में प्रवेश हेतु आयोजित किश्या जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा (नेशनल स्कॉलरशिप एंट्रेंस एग्जामिनेशज) का आयोजन होगा। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 23 अप्रैल 2025, प्रवेश परीक्षा की 27 अप्रैल 2025, परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 13 मई 2025 एवं दस्तावेज सत्यापन और लामांकन हेतु साक्षात्कार 19 मई 2025 से प्रारंभ होगा।

यह कार्यक्रम न केवल योग्य छात्रों को उनकी शिक्षा के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है। बल्कि नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों से छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो उनकी शैक्षिक और आर्थिक चुनौतियों को कम करने में मदद करेगी। संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों के नामांकन कार्यक्रम की तिथियां अलग-अलग घोषित की जाएंगी। आवेदन हेतु इछुक छात्र-छात्राएं एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की आधिकारिक वेबसाइट www.skmgi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल और डिजिटल है, जो छात्रों को बिना किसी परेशानी के आवेदन करने की सुविधा प्रदान करती है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सभी संस्थानों में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें :

एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एसके मंडल ने बताया कि एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। यह कार्यक्रम हमारी इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हर छात्र को उसकी योग्यता के आधार पर समान अवसर मिले। एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पटना के द्वारा संचालित संस्थान यथा विद्यापति इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, सिंधिया स्खुर्द, समस्तीपुर, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, सिंधिया खुर्द, समस्तीपुर कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पश्चिमी पटेल नगर, पटना, सौम्या कृष्णा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, पश्चिमी पटेल नगर, पटना, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मुरलीगंज, मधेपुरा एवं कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पारामेडिकल साइंसेज, रामबाग, पूर्णियां में चल रहे हैं। ये सभी संस्थान नर्सिंग, पारामेडिकल, फार्मेसी एवं आईटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले में बिहार में श्रेष्ठ संस्थान माने जाते है। संस्थान के अध्यक्ष एसके मंडल ने जानकारी दी कि ये सभी महाविद्यालय सभी सक्षम प्राधिकार से मान्यता प्राप्त है।

यह भी पढ़े : मैट्रिक की एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित छात्रों ने जमकर काटा बवाल

अलोक कुमार की रिपोर्ट

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...