Advertisment

कई मामलों में वांछित Naxal चढ़ा पुलिस के हत्थे

औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली अर्जुन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। औरंगाबाद के बंदया थाना की पुलिस पुलिस ने नक्सली अर्जुन पासवान को उसके पैतृक गांव छपरा से गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है। मामले में दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि ने बताया कि बंदया थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली अर्जुन पासवान अपने पैतृक गांव आया है।

मामले की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। इसी दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को खेतों में भागते देखा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पकडे गए व्यक्ति ने अपनी पहचान अर्जुन पासवान के रूप में बताया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई और पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर औरंगाबाद जिला में 9 मामले दर्ज हैं साथ ही अन्य जिलों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jan Suraj ने प्रखंड कार्यवाहक समिति की घोषणा की

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Naxal Naxal

Naxal

Highlights

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...