विश्वविद्यालयों में फर्जीवाड़े का लखनऊवा डॉन कौन- राजेश राठौर

Patna– बिहार में सत्ता का हिस्सेदार कांग्रेस  के प्रवक्ता राजेश राठौर ने अपने ही सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए  बिहार के विश्वविद्यालयों में अरबों की हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाया है.

राजेश राठौर  ने कहा कि एक विश्वविद्यालय के कुलपति से करोड़ों की राशि बरामद की गई. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.  मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री को  पत्र लिख कर भुगतान के लिए गलत दबाव बनाने की शिकायत की है और कहा है कि सात रुपये की उतर पुस्तिका को दिल्ली की एक एजेन्सी द्वारा 16 रुपये का भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. विश्वविद्यालयों में अवैध तरीके से पुस्तक खरीदे जा रहे हैं.

राजेश राठौर ने मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति  के पत्र पर मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का आग्रह किया. साथ ही, पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की और कहा कि इस पूरे मामले में लखनऊ का एक डॉन है. वह डॉन कौन है सरकार इसकी जांच करवाए.

रिपोर्ट-रॉबिन

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...