शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बंदोबस्ती कार्यालय में कार्यरत नाजिर गिरफ्तार

जमुई : जमुई समाहरणालय स्थित बंदोबस्ती कार्यालय में कार्यरत नाजिर बासुकी दास को उत्पाद पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते दिन कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने जिलाधिकारी को सूचना दिया कि नाजिर बासुकी शराब पी कर उत्पात कर रहा है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार जब तक पहुंचते वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसके मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया तब पता चला कि वह अपने आवास पर है।

आपको बता दें कि पता चलते ही उत्पाद विभाग की टीम उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। घर पर ही ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई तो उसे पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसके खून और पेशाब की जांच की गई। इन सभी प्रक्रिया के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई और अब विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

बृजमोहन सिंह की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...