CM नीतीश के नेतृत्व में आज होगी NDA कैबिनेट की अहम बैठक

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त बचा है। लेकिन अभी से ही हर बड़ी और छोटी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। साथ ही जब से देश में वक्फ संशोधन बिल पास हुआ है तब से बिहार की राजनीतिक गलियारे में भूचाल सा आ गया है। जदयू के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) की पार्टी में शामिल मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा का दौर भी जारी है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी पार्टी सत्ता पक्ष पर जबरदस्त हमलावर है।

Goal 5 22Scope News

सुबह 11 बजे होगी NDA कैबिनेट की बैठक

आपको बता दें कि इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काफी एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। केवल नीतीश कुमार ही नहीं सरकार में शामिल सभी पार्टियों के मंत्री भी चुनावी मोड में आ चुके हैं। वहीं आज यानी आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे एनडीए सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बता दें कि इस बैठक में नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम एनडीए के मंत्री शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : नीतीश कैबिनेट की आज होगी बैठक

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...