भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एनडीए की बैठक शुरू

रांची: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एनडीए की बैठक शुरू हो गयी है. टिकट कटने से नाराज विक्षुब्धों को साधने और पार्टी के प्रत्याशियों की जीत की रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलायी गयी है.

बैठक में चतरा सांसद सुनील सिंह, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत भी मौजूद हैं. पार्टी ने इनका टिकट काट दिया है. वहीं भाजपा ने जिन नेताओं को चुनाव में टिकट दिया है, वह भी बैठक में मौजूद हैं.

झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई भी बैठक में मौजूद हैं. बैठक प्रारंभ होने से पहले उन्हों ने कहा कि मोदी के 10 साल के साल के कार्यकाल के आधार पर चुनाव लड़ा जा रहा है.

हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा.  राज्य के सभी लोक सभा सीट पर एनडीए की जीत होगी.सरयू राय और ढुल्लू महतो प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है बयान देना.

बयान देने से किसी को भी रोका नहीं जा सकता है. दुमका से लोकसभा की उम्मीदवार सीता सोरेन भी बैठक में शामिल होने पार्टी कार्यालय पहुंचीं हैं.

उन्हों ने दुमका लोक सभा सीट के लिए कहा कि दुमका में एकतरफा मुकाबला है. दुमका की जनता सीता सोरेन (कमल छाप) को पहचानती है, ना कि तीर-धनुष (JMM) को. मैं किसी पहचान की मोहताज नहीं हूं. मैंने क्षेत्र में विकास का काम किया है.

बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे ढ़ल्लू महतो ने कहा कि अगर सरयू राय धनबाद से सुनाव लडते है तो उनका स्वागत करेंगे जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक चुनौती को सामना करते हुए सरकार चलाया है. मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और मुझे हर चुनौती स्वीकार है.

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...