Nitish के नेतृत्व में ही एनडीए लड़ेगा चुनाव, शाहनवाज ने कहा ‘दिल्ली की बैठक में…’

पटना: बिहार में अगले वर्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा और भाजपा कोर कमिटी की बैठक को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए पर हमलावर है। विपक्ष की हमले को लेकर पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन पलटवार किया और राहुल गांधी को झूठ बोलने की फैक्ट्री बता दिया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी राहुल गांधी की आदत हो गई है। नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद वे गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के मामले में राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि फडनवीस ने सारी बात जाहिर कर दी राहुल गांधी अब उसे राजनीतिक कर रहे हैं। वहीं आंबेडकर के ऊपर बयान के मुद्दे पर बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सात जन्म तक माफ़ी मांग ले फिर भी बाबा साहेब की आत्मा कांग्रेस को माफ़ नहीं करेगी। नेहरु जी ने उन्हें मंत्रिमंडल छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था।

कांग्रेस ने उन्हें तीन बार चुनाव हरवाया था, साथ ही उन्हें बार बार अपमानित भी किया। अब कांग्रेस किस मुंह से बाबा साहेब का नाम लेती है। मोदी जी ने बाबा साहेब को सम्मान दिया और नाम कांग्रेस ले रही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में हमारी बैठक इसी बात को लेकर थी। वहां से सभी मंत्री को यही कह कर भेजा गया है कि नीतीश जी प्रगति के प्रतीक हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहे इसलिए हमलोग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। बिहार की जनता भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है और नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी। नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर राजद का कलेजा फट रहा है, लालू जी के बयान के बारे में तो सब जानते हैं अब तेजस्वी भी अंतिम यात्रा कह रहे हैं। यह भाषाई मर्यादा को तोड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA में सब कुछ ठीक है? सवाल पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish Nitish
Nitish

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...