NDA 30 अक्टूबर को जारी करेगा घोषणापत्र

144
NDA 30 अक्टूबर को जारी करेगा घोषणापत्र
NDA 30 अक्टूबर को जारी करेगा घोषणापत्र
Advertisment

पटना : बिहार में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। रैली और जनसभाओं के बीच अब जनता को रिझाने के लिए वादों का दौर शुरू हो गया है। बिहार महागठबंधन आज यानी 28 अक्टूबर को शाम अपना घोषणा पत्र जारी करेगा। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 30 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने अपने विजन को सामने रखा और एनडीए पर निशाना साधा है।

Advertisment

DIARCH Group 22Scope News

30 अक्टूबर को जारी होगा NDA का घोषणापत्र

एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा। वहीं, आज शाम को महागठबंधन पटना में प्रेसवार्ता कर अपने घोषणापत्र जारी करेगा। बिहार में 30 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी का घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसमें महिलाओं और युवाओं से संबंधित कई वादे किए जा सकते हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : महागठबंधन आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र, कर सकता है बड़ा वादा

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates