NDA कार्यकर्ता सम्मलेन रथ रवाना, नेताओं ने कहा ‘चुनावी शंखनाद…’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है और इसके सभी घटक दल एक साथ मिल कर चुनाव की रणनीति में जुट गई है।‌ 15 जनवरी से एनडीए के घटक दलों के नेता जिलों में कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए जायेंगे इसको लेकर एनडीए ने अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली है।‌ एनडीए के कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर शुक्रवार को जदयू कार्यालय से एनडीए के नेताओं ने हरी झंडी दिखा कर कार्यकर्ता सम्मलेन रथ रवाना किया।‌इस दौरान एनडीए के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।‌

कार्यकर्ता सम्मलेन रथ में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का और बीच में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी का फोटो लगा हुआ है।‌ कार्यकर्ता सम्मेलन रथ जिलों में जा कर लोगों को एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेगा साथ ही 15 जनवरी से शुरू हो रहे कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने का आमंत्रण भी देगा।‌

कार्यकर्त्ता सम्मलेन रथ रवाना करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमलोग विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं और इसके लिए ही सम्मलेन रथ निकाला गया है।‌ हमलोग 15 जनवरी से सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मलेन करेंगे और इस दौरान भारी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता शामिल होंगे।‌ आज हमलोग उसके लिए विजय रथ रवाना किये हैं।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी के नेतृत्व में हमलोग 2025 के चुनाव में विजयी पताका लहरायेंगे।‌

हमलोगों के जिलों में कार्यकर्ता सम्मलेन में हर जिले में पांच से दस हजार कार्यकर्ता जुटेंगे और हमलोग वहीं से चुनावी शंखनाद करेंगे।‌ वहीं इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमलोग विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मलेन करने जा रहे हैं और इसे एतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे हैं।‌ इसीलिए हमने कार्यकर्ता सम्मलेन रथ रवाना किया है।‌ यह रथ जिलों में गांव में जा कर एनडीए के कार्यकर्ताओं के बीच संदेश देगा और इसके माध्यम से हमारे कार्यकर्ता आपसे सामंजस्य बना कर चुनावी शंखनाद करेंगे।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Kejriwal के बयान पर बिहार में सियासत, सम्राट चौधरी ने लालू को घेरा और कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA

NDA

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...