NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, जायसवाल ने कहा- कांग्रेस को समझ में नहीं आएगा बजट

गया : शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए में शामिल सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि कांग्रेस के लोगों को बजट समझ में नहीं आता, ये लोग बजट को छलावा बता रहे हैं। राहुल गांधी देश में कितना कार्य किए हैं ? यह सब को पता है।

उन्होंने कहा कि 65 सालों तक कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का कार्य किया है। 15 साल पहले गया कि क्या स्थिति थी, यह आप लोगों से छिपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत शक्तिशाली देश बना है। लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस के लोगों को विकास दिखाई नहीं देता। इन लोगों ने देश को अंधेरे में ले जाने का कार्य किया है। बजट क्या होता है, यह इन्हें समझ में नहीं आएगा। जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह आम लोगों के हित में है। इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, हम प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोसपा प्रदेश संगठन सचिव शक्ति कुमार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Budget 2025 में बिहार के ‘मयखाने को ना’ पर लगी मुहर, मिला मखाना बोर्ड…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...

कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

कटिहार : कटिहार कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जिले में वर्षों से बसे लोगों के आशियाने देखते...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में पुलिस ने एनएच-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img