मैजिक गाड़ी से करीब 21 लाख बरामद, 3 लोगों से पूछताछ जारी

गोपालगंज : मैजिक गाड़ी से करीब 21 लाख बरामद – गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यूपी नंबर के एक मैजिक गाड़ी से जहा 20 लाख 65 हजार रुपए बरामद किया है। वहीं पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलि स ने यह करवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघौच गाव के समीप किया है। गिरफ्तार तीनों लोग कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

मैजिक गाड़ी से करीब 21 लाख बरामद , 3 लोगों से पूछताछ जारी

कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि मद्द निषेद अधिनियम के तहद यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी किया जा रहा था। उसी दौरान यूपी नम्बर की एक मैजिक गाड़ी की तलाशी की गयी तो उसमें 20 लाख 65 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों लोग कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

गिरफ्तार तीनों लोग से पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई संतुष्ट जनक जबाब नहीं मिला है। इस मामले में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी आ रहे है। बहरहाल, तीनों लोग से आयकर विभाग के अधिकारी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि यह रुपए हवाला का है या किसका है। इसका कोई कागजात है या नहीं और कहा से कहा ले जाया जा रहा था।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...