Advertisment

नीरज ने रच दिया इतिहास, 13 साल बाद ओलंपिक में देश को दिलाया गोल्ड

टोक्यो : जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही वह ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में गोल्ड जीता था। 

चेक गणराज्य के जैकब वाडलेजचो ने 86.67 मीटर का थ्रो करके रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चेक रिपब्लिक के ही विटदेस्लाव वेसेली 85.44 मीटर का बेस्ट थ्रो करके कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा ने अपनी जीत मिल्खा सिंह को समर्पित किया है। मिल्खा सिंह का यह सपना था कि कोई भारतीय ट्रैक और फील्ड में ओलंपिक पदक जीते।

टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह 7वां पदक है। इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य, पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत, पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के नाम भी कांस्य पदक जीता है।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...