टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने पर पीवी सिंधू ने कहा- देश के लिए मेडल जीतना गर्व का पल

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में स्टार शटलर पीवी सिंधू ने चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर बैडमिंटन महिला सिंगल के मुकाबले का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले पीवी सिंधू रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इस तरह वह ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में चीनी खिलाड़ी को 21-13, 21-15 से हरा दिया।

ब्रॉन्ज पदक जीतने के बाद पीवी सिंधू ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक काफी कठिन था और कांस्य रियो ओलंपिक में उनके रजत पदक की तुलना में जीतना ज्यादा कठिन था। सिंधू ने जीत के बाद कहा कि बहुत लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वह 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर जीतेंगी।

सिंधू ने कहा कि, यह मुझे वास्तव में बहुत खुश महसूस करा रहा है, क्योंकि मैंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरे अंदर बहुत सारे इमोशंस चल रहे थे- क्या मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी हूं कि मैंने फाइनल में खेलने का मौका खो दिया, लेकिन कुल मिलाकर, मुझे इस एक मैच के लिए अपने इमोशंस को रोकना करना पड़ा और मैच में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैं वास्तव में काफी खुश हूं और मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। देश के लिए मेडल जीतना गर्व का पल है।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...