तेजस्वी के बयान पर नीरज का जवाब, कहा- बिहार में है पर्यटन की विशेष व्यवस्था

पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विदेश पर्यटन को लेकर सवाल खड़ा किया था। इसको लेकर जदयू एमएलसी व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने जवाब दिया है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में पर्यटन की विशेष व्यवस्था है। बड़े पैमाने पर पर्यटक बिहार आ रहे हैं तो तेजस्वी पर्यटन करने बिहार से बाहर क्यों जा रहे हैं। तेजस्वी यादव का विधानसभा राघोपुर बाढ़ प्रभावित है। जनता परेशान हैं, लेकिन तेजस्वी राघोपुर जाने की बजाय विदेश पर्यटन पर हैं।

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि राघोपुर के 22 पंचायत बाढ़ प्रभावित है। सरकार ने 13 सामुदायिक केंद्र खोले हैं। 9787 लोग को सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। तेजस्वी अपनी दुबई की संपत्ति जारी करें, नहीं तो हम उनकी दुबई की संपत्ति पकड़ लेंगे। देश के 10 प्रमुख पर्यटन राज्यों में आज बिहार शामिल है। साल 2023-24 में बिहार में 4.3 प्रतिशत विदेशी पर्यटक बिहार आए, जबकि गोवा में 4.2 प्रतिशत ही पर्यटक आए। सीएम नीतीश कुमार भी विदेश गए थे, वहां से रबड़ डैम की तकनीक लेकर आए। फाल्गु नदी में रबड़ डैम बना।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि राजद के राज में 39 लाख पर्यटक आते थे। आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर का है, उसमें बिहार भी शामिल था। लेकिन नीतीश कुमार के राज में साल 2023-24 में आठ करोड़ से ज्यादा पर्यटक बिहार आए। दुबई में किसका संपत्ति है तेजस्वी इसका भी लेखा जोखा लेकर आएं। वहां मकान भी बनाते हैं। लोग कोविड काल में कई लोगों ने मकान बनवाया।

यह भी पढ़े : ललन सिंह का ममता पर तंज, कहा- बंगाल में कोई कानून नहीं

महीप राज की रिपोर्ट

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...