Friday, July 18, 2025

Related Posts

neet paper leak: रांची के 10  पीजी डॉक्टर की तलाश!

[iprd_ads count="2"]

रांची: neet paper leak  मामले का फैलाव लगातर बढ़ता जा रहा है। अभी देश के चार राज्यों दिल्ली,पटना,झारखंड और उत्तरप्रदेश में मामले की जांच की जा रही है। जांच की आंच रांची तक पहुंच गयी है।

बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम देवघर और हजारीबाग पहुंची। देवघर में शनिवार को 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, टीम ने हजारीबाग के एक स्कूल में प्रबंधन से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की है। पूछताछ में ईओयू ने परीक्षा नियंत्रक, शिक्षक समेत कई लोगों से बारी-बारी जानकारी इकट्ठा की है। पूछताछ के बाद टीम स्टेट बैंक भी गई, जहां प्रश्न पत्र रखे गए थे।

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जांच की पुष्टि पत्रकारों के साथ बातचीत में  की है। उन्होंने मीडिया को बाताया है कि  बिहार से आर्थिक इकाई की टीम आई थी।

इधर, क्वेश्चन सॉल्व करने में रांची के 10 पीजी डॉक्टर व स्टूडेंट्स की बात सामने आ रही है। टीम अब उन डॉक्टर्स व मेडिकल छात्र की तलाश भी कर रही है।

इधर, टीम रांची में कुछ डॉक्टर्स और छात्र की भूमिका की जांच कर रही है। बिहार टेक्निकल सेल ने आरोपियों के व्हाट्सऐप चैट खंगाले तो पता चला था कि नीट परीक्षा से पूर्व क्वेश्चन लीक कर इसे मोबाइल से कहीं भेजा गया था। फिर वही क्वेश्चन एक डॉक्टर के नंबर पर भेजे गए थे। इसके बाद यहां के कुछ चिकित्सकों ने मिल कर सभी सवालों के जवाब तैयार किए थे।