NEET छात्रा मौत मामला : 15 मिनट में पुलिस की PC खत्म, मीडिया के सवालों पर SSP ने कहा- ‘नो कमेंट्स’

पटना : नीट छात्रा की मौत मामले में बुधवार यानी चार फरवरी को पटना में पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेसवार्ता में आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा और एसपी परिचय कुमार मौजूद रहे। करीब 15 मिनट तक पुलिस ने केस को लेकर अपना पक्ष रखा, लेकिन सवालों के जवाब देने से बचती नजर आई। आखिर में आईजी ने कहा कि अब यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

पत्रकारों के सवाल पर SSP ने कहा- ‘नो कमेंट्स’

आपको बता दें कि इस मामले पर जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछने शुरू किए। एसससपी कार्तिकेय के शर्मा ने ‘नो कमेंट्स’ कह दिया और सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकल गए। बाहर भी जब पत्रकारों ने सवाल करना चाहे तो अधिकारी तेजी से अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले।

Patna SSP 1 22Scope News

परिवार ने पुलिस को सौंपे थे छात्रा के 5 कपड़े – SSP कार्तिकेय शर्मा

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। परिवार ने पुलिस को छात्रा के पांच कपड़े सौंपे थे, जिनमें से एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि, परिवार शुरुआत में केस दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं था।

Patna SSP 2 22Scope News

SSP ने माना SHO स्तर पर लापरवाही हुई

एसएसपी ने आगे कहा कि चित्रगुप्त नगर थाने की एसएचओ स्तर पर लापरवाही हुई है। जिसके बाद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई. वहीं एसडीपीओ सचिवालय-1 अनु कुमारी ने जानकारी दी कि जांच के दौरान अस्पताल से लामा रिपोर्ट भी जब्त की गई है। जिसे केस डायरी का हिस्सा बनाया गया है।

Patna SSP 22Scope News

यह भी पढ़े : पार्टी कार्यालय में शांभवी की जनता दरबार, सुनीं फरियादें, NEET छात्रा मौत मामले पर कहा- सरकार व प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img