जानलेवा हुआ Online Games….कई पन्नों का सुसाइड नोट और आत्महत्या…3 बहनों की मौत से परिवार में कोहराम

Online Games….इसे आदत कहें या लत या जानलेवा बिमारी, बढ़ती आत्महत्या की वजह Online Games हो जाए तो इसे कोई नाम देना मुश्किल हो जाता है। इसकी आदत और Online Games से मोहब्बत परिवार के मोहब्बत पर भी भारी होने लगा है। कई परिवारों को बर्बाद कर चुका ऑनलाइन गेम फिर से एक परिवार में तबाही मचा दी है। इसका जीता जागता उदाहरण गाजियाबाद में देखने को मिला। जहां Online Games की लत ने 3 सगी बहनों की जान ले ली। तीनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि पिता ने गेम खेलने से मना किया था जिसकी वजह से उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीनों की उम्र 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। मरने से पहले तीनों बहनों ने कई पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था।

 

मम्मी-पापा सॉरी….गेम नहीं छोड़ पा रही

मम्मी-पापा सॉरी, गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़ाना चाहते थे। मरने से पहले तीनों बहनों ने 18 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें गेम के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए जिंदगी को अलविदा कह दिया। दरअसल, तीनों बहनों को ‘कोरियन लव गेम’ की लत थी। गेम की लत ने उन्हें स्कूल से ही नहीं परिवार से भी दूर कर दिया था। तीनों बहने पिछले दो साल से स्कूल जाना छोड़ चुकी थी। ज्यादा वक्त गेम खेलने में लगी रहती थी। जिसकी वजह से उनके परिजन परेशान रहते थे। उन्होंने कई बार समझाया था पर तीनों बहनों में कोई सुधार नजर नहीं आया। जिसके बाद तीनों को मां-बाप ने फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर सभी ने बालकनी से कूद कर जान दे दी।

 

 

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...