NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing Score, जानें कितने अंक पर मिल सकती है सरकारी सीट

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित कटऑफ और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें।


NEET UG 2026 Counselling रांची: NEET UG 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर सेंट्रल और झारखंड स्टेट काउंसेलिंग पर टिकी है। काउंसेलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इस बार झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट के लिए प्रतिस्पर्धा और कड़ी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष क्लोजिंग स्कोर में बढ़ोतरी हो सकती है।

NEET UG 2026 Counselling:इस साल क्यों बढ़ सकता है MBBS का क्लोजिंग स्कोर

इस वर्ष झारखंड से 35,051 अभ्यर्थियों ने NEET UG 2026 परीक्षा दी, जिनमें 19,039 अभ्यर्थी सफल हुए। पिछले वर्ष 35,397 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और 19,203 ने क्वालिफाई किया था।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा एक्सपर्ट और बायोम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पंकज सिंह के अनुसार, इस बार न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2026 में जनरल और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 213 रहा, जबकि अन्य वर्गों के लिए यह 177 अंक है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में जनरल और EWS के लिए 144 तथा अन्य वर्गों के लिए 113 अंक थे। इसी कारण इस वर्ष एमबीबीएस सीटों का क्लोजिंग स्कोर भी ऊपर जाने की संभावना है।


Key Highlights

  • NEET UG 2026 में झारखंड के 19,039 अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई।

  • इस साल न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ा।

  • एक्सपर्ट ने जनरल, OBC, EWS में 20 से 30 अंक तक क्लोजिंग स्कोर बढ़ने की संभावना जताई।

  • जनरल, OBC, EWS के लिए 540 से 550 अंक पर MBBS सीट मिलने की उम्मीद।

  • झारखंड के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्टेट और सेंट्रल कोटा के तहत होगा दाखिला।


NEET UG 2026 Counselling:किस कैटेगरी में कितने अंक पर मिल सकती है MBBS सीट

विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में संभावित क्लोजिंग स्कोर इस प्रकार रह सकता है।

  • जनरल, OBC और EWS : 540 से 550 अंक
  • SC वर्ग : 430 से 440 अंक
  • ST वर्ग : 330 से 340 अंक

एक्सपर्ट का अनुमान है कि जनरल, OBC और EWS वर्ग में पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 30 अंक तक क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि काउंसेलिंग शुरू होने से पहले एसडीओ स्तर से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें।

NEET UG 2026 Counselling:झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कितनी हैं MBBS सीटें

झारखंड में वर्तमान में छह सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जहां स्टेट और सेंट्रल कोटा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

  • रिम्स, रांची : 250 सीटें
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर : 150 सीटें
  • शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद : 100 सीटें
  • शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग : 100 सीटें
  • फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका : 100 सीटें
  • मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू : 100 सीटें

पिछले वर्ष एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 50 सीटों की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं इस वर्ष एसएनएमएमसीएच धनबाद में 150 सीटें और एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 100 सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे भविष्य में राज्य के छात्रों को अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है।

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...