नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 का परिणाम जारी, कट ऑफ में 126 अंकों की गिरावट, एम्स दिल्ली में टॉप 50 में से 48 ने लिया दाखिला

नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का परिणाम जारी हो गया है। इस बार कट ऑफ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। राउंड-1 में आखिरी सीट पाने वाले उम्मीदवार का स्कोर 534 रहा, जबकि पिछले साल इसी सीट पर 660 अंक पाने वाले को प्रवेश मिला था। यह काउंसलिंग देशभर के मेडिकल कॉलेजों की 15% ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए हो रही है। चयनित छात्रों को 18 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।

एम्स में इस साल भी टॉप रैंकर्स का रुझान बना रहा। टॉप 50 छात्रों में से 48 ने एम्स दिल्ली को चुना। प्रमुख एम्स की रैंक कट ऑफ में दिल्ली का 48, जोधपुर का 392, भोपाल का 524, ऋषिकेश का 685, भुवनेश्वर का 706, नागपुर का 862, रायपुर का 1236 और पटना का 1528 रैंक रहा।

कट ऑफ गिरने के कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल का पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन और लंबा था। फिजिक्स के सवाल 8-10 लाइन के थे और कुछ सवाल जेईई मेन स्तर के थे। पिछले साल पेपर आसान था और लीक के आरोप भी लगे थे। एनटीए ने इस बार पेपर सेट करने में अधिक सतर्कता बरती, जिससे कठिनाई स्तर बढ़ा और स्कोर कम रहे।

राउंड-1 वर्गवार कट ऑफ (चयनित उम्मीदवार के स्कोर और रैंक)

आगे का रास्ता

नीट यूजी एक्सपर्ट नितिन विजय के अनुसार, अभी भी ऑल इंडिया काउंसलिंग के दो राउंड और स्टेट काउंसलिंग के जरिए छात्रों को मौके मिलेंगे। कठिन पेपर के कारण पहले राउंड में कट ऑफ कम रही है, लेकिन आगामी राउंड्स में बदलाव संभव है।

 

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...