Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

‘रूस पर EU के प्रतिबंधों का कर रहे हैं आकलन, सभी गाइडलाइंस का होगा पालन’, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किया स्टेटमेंट

Desk. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने यूरोपियन यूनियन (EU), यूनाइटेड किंगडम (UK) और यूनाइटेड स्टेट्स (US) द्वारा रूस से कच्चे तेल (Russian Crude Oil) के इंपोर्ट और रिफाइंड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि रिलायंस इन प्रतिबंधों के असर और नई कंप्लायंस जरूरतों का आकलन कर रही है और EU के दिशानिर्देशों का पालन करेगी।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के प्रवक्ता का बयान “हमने यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा रूस से कच्चे तेल के इंपोर्ट और यूरोप में रिफाइंड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर हाल ही में...

चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का शानदार आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बोले- ‘झारखंड के लिए गर्व की बात’

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लम्बे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।अंतरराष्ट्रीय...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली की सभा में उमड़ी भीड़ के बहाने मोदी – नीतीश से पूछा सवाल

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली की सभा में उमड़ी भीड़ के बहाने मोदी - नीतीश से पूछा सवाल पटना :  इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी जी को संबोधित करते हुये लिखा है देख लीजिए बिहार के युवा सड़कों पर निकल पड़े है। यह दृश्य अभी शाम में वैशाली जिले का है।तेजस्वी आगे लिखा है बिहारी युवाओं को आपकी बीते 20 सालों की घिसी-पिट्टी और बासी बातें नहीं सुननी। मेरे बिहार के युवाओं को आगामी 20 वर्षों का हमारा विज़न सुनना है क्योंकि हमने मिलकर नया बिहार बनाना...

नेहा महतो झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची. झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

झारखंड ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी जनरल मधुकांत पाठक ने बताया कि अध्यक्ष आर के आनंद द्वारा नेहा महतो को वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व में 2015 में नेहा महतो के नेतृत्व में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी को खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान अकादमी को खिलाड़ियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया था।

मधुकांत पाठक ने नेहा महतो को पत्र लिख कर सूचित किया है कि झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर.के. आनंद ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान और बाल कल्याण के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्र में कहा गया है कि नेहा महतो ने झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों सहित पूरे राज्य में तीरंदाजी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस नई भूमिका से न केवल तीरंदाजी, बल्कि अन्य खेल विधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा और झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर होगा।

Related Posts

चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का शानदार आगाज, सीएम हेमंत सोरेन...

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की...

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक की।...

थोड़ी देर में सैफ चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन, कल्पना सोरेन के...

रांची. राजधानी रांची में बहुप्रतीक्षित सैफ चैंपियनशिप 2025 (SAFF Championship 2025) का आगाज कुछ देर में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel