नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों को दी कई बड़ी छूट

पटना : नेपाल घूमने जाने वाले भारतीय टूरिस्टों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों के करेंसी लिमिट को बढ़ाने और भारतीय पर्यटकों के वाहन चेकिंग को सुलभ और सरल बनाने सहित दूसरे इंतजामात की दिशा में अपना प्रयास शूरू कर चुकी है। इस प्रयास से न सिर्फ नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय पर्यटकों को होने वाली कठिनाइयों से भी मुक्ति मिलेगी। भारत और नेपाल के बीच बेटी रोटी के रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। भारतीय पर्यटकों  भारतीय पर्यटकों  भारतीय पर्यटकों 

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

नेपाल और भारत के बीच सदियों से बेटी रोटी का संबंध रहा है – मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार

इस संबंध में नेपाल देश के कोशी प्रांत के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने भारत और नेपाल के रिश्तों पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनो देशों के प्रधानमंत्री से अपील किया कि वो इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा है कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से बेटी रोटी का संबंध रहा है, जरुरत इसे और मजबूत करने की है। इसके लिए दोनों देशों को इस पर विचार करना चाहिए। उक्त बयान भारत-नेपाल बॉर्डर के ईटहरी में आयोजित इस्टर्न ट्रेवल मार्ट 2024 पर उन्होंने दिया।

Elite institute 19 22Scope News

पर्यटकों के लिए जो दिक्कत है उसका समाधान जल्द करने की दिशा में पहल जारी है – कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री

दरअसल, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नेपाल, बिहार और भारत के विभिन्न राज्यो से पहुंचे संवाददाताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल के पर्यटक स्थलों को भारत के लोगों को आकर्षित करना था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों के लिए जो दिक्कत है उसका समाधान जल्द करने की दिशा में पहल जारी है।

उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्री से अपील किया कि दोनों देशों के संबंध बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नेपाल के विकास के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल देते हुए भारत और नेपाल की जनता के बीच के रिश्तों को मजबूत होना जरुरी बताया।

Cesto mart add 2 22Scope News

भारतीय पर्यटकों को दी कई बड़ी छूट – ‘इस पहल से दोनों देशों के रिश्ते मजूबत होंगे’

आपको बता दें कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल घूमने के लिए जो लिमिट करेंसी है उसको बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके साथ ही टूरिस्टों के लिए वाहन चेकिंग को सुलभ करने के साथ अन्य समस्याओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं नेपाल के कोशी प्रांत के सीएम के घोषणा की सराहना करते हुए स्थानीय पत्रकारों ने इसे समुचित पहल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच न सिर्फ सदियों चली आ रही परंपरा को मजबूती मिलेगा।

बल्कि भारत सहित बिहार खासकर कोशी, सीमांचल व मिथिलांचल के लोगों का नेपाल जाने से पर्यटन के क्षेत्र में फायदा पहुंचेगा। बल्कि इस क्षेत्र में भी नेपाली पर्यटक पहुंचेंगे, जिससे दोनों देशों के अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगा।

यह भी पढ़े : 15 जून से सड़क पर उतरेगी नगर निगम की टीम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...