पटना: राजधानी पटना से ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर नेपाली लोगों से करीब 22 लाख रुपया ठग लिया। ठग को सभी नेपाली नागरिकों ने पकड़ कर कोतवाली थाना के हवाले कर दिया। मामले में पीड़ित लोगों ने बताया कि कनाडा में नौकरी के लिए भेजने के नाम पर सभी लोगों से करीब 22 लाख रुपया ठग लिया और करीब 7 महीने से इधर उधर कर रहा था।
आज उसने सभी को मिलने के लिए पटना जंक्शन गोलंबर पर बुलाया जहां सभी ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नेपाली नागरिकों ने बताया कि वकील नाम का एक ठग उनलोगों को कनाडा में नौकरी के लिए भेजने की बात कह कर बड़ी राशि ठग ली थी और हमेशा कुछ दिनों की मोहलत मांग कर टालमटोल कर रहा था। बुधवार को आरोपी ने सभी लोगों को मिलने के लिए पटना जंक्शन के गोलंबर पर बुलाया था जहां सभी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- Y+ सुरक्षा हटाए जाने पर मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
नेपाली
Highlights


