संपत्ति विवाद में भतीजे ने की अपने ही चाचा की हत्या

429
संपत्ति विवाद में भतीजे ने की अपने ही चाचा की हत्या
Advertisment

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड मोहल्ले में शनिवार की शाम संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा की उनकी पत्नी व पुत्री के सामने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

Advertisment

वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय और एसआई सुमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम सदर में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड पीसी कंप्यूटर गली वार्ड नंबर-20 निवासी स्व. लाल मोहन सिंह के 41 वर्षीय पुत्र मंजर प्रसाद है एवं वह पेशे से मोबाइल मिस्त्री थे।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement