संपत्ति विवाद को लेकर चचेरे भतीजे ने चाचा समेत 2 को गोली मारी, एक की मौत, एक जख्मी

भोजपुर : भोजपुर में पूर्व के संपत्ति विवाद को लेकर चचेरे भतीजे ने अपने चचेरे चाचा सहित दो को गोली मारी। एक की मौत हो गई है जबकि एक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जख्मी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा दी गई की। इस घटना में छापेमारी की जा रही है। विशेष टीम का गठन किया गया।

पीरो अनुमंडल अंतर्गत सहार थाना के पेरहाप गांव में चचेरे भतीजे और चचेरे चाचा के बीच संपत्ति विवाद जो पूर्व से चल रहा था। चचेरे भतीजे प्रियांशु राय के द्वारा चचेरे चाचा कमलेश राय और मनोरंजन राय की ऊपर घर से आरा निकालने के क्रम में गोली मार दी गई। जिसमें कमलेश राय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मनोरंजन राय को कंधे पर गोली लगी है। उन्हें सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रूप से पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है। जिससे कि वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु तमाम साक्ष्य का संकलन किया जा सके। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि कमलेश राय के पिताजी तीन भाई थे और उसमें एक चाचा की कोई संतान नहीं थी। उनकी लगभग सारी संपत्ति कमलेश राय और उसके भाई ने अपने नाम कर ली थी। जिसके कारण चचेरे भाई प्रियांशु राय और उनके परिवार से विवाद चल रहा था।

पूर्व में भी जमीनी विवाद और संपत्ति विवाद में ही दोनों परिवार में आपस में गोली चल चुकी है। पुराने ही एक मामले में आज कमलेश राय और मनोरंजन राय आरा कोर्ट जाने के लिए घर से जैसे ही निकले घर के पास में ही प्रियांशु राय और उसका एक साथी झाड़ी में घात लगाकर छिपे हुए थे। जैसे ही कमलेश राय और मनोरंजन राय घर से बाहर सड़क पर आते हैं। वैसे ही प्रियांशु राय और उसके साथी के द्वारा उनके ऊपर फायरिंग कर दी जाती है जिसमें की कमलेश राय की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाती है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि प्रियांशु राय और उसके साथी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस टीम जगह-जगह अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी आरंभ कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर इस घटना में लाइनर का काम करने महिला अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्दी अभियुक्त गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और आगे की विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Patna में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...