सहरसा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

545
सहरसा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सहरसा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Advertisment

सहरसा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा : सहरसा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव सत पोखरिया के पास जमीनी विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बुजुर्ग रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

sa2 22Scope News

इलाके में मची सनसनी 

मृतक की पहचान कैलाश चौधरी के रूप में हुई है, जो सहुरिया पश्चिम वार्ड संख्या-9 का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के पीछे छह-सात लोग चल रहे थे। अचानक मनीष चौधरी नामक व्यक्ति ने पहली गोली चलाई, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए। इसके बाद बाकी आरोपियों ने मिलकर बुजुर्ग को पकड़ लिया और माथे पर पांच गोलियां मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

s3 3 22Scope News

मौके पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

सौरबाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मृतक बुजुर्ग की हत्या उसके भतीजे मनीष चौधरी ने की है। आपसी बंटवारा और जमीन मापी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े :  तेजस्वी यादव के नौकरी वाले बयान पर बीएसपी – कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, बार्गेनिंग कर रहे हैं मांझी बोले सांसद प्रेमचन्द्र गुप्ता

राजीव झा की रिपोर्ट

Advertisement