परिजन का आरोप, कहा- थानाध्यक्ष जबरन सादे कागज पर करवाया साइन और की मारपीट

दानापुर : खबर दानापुर के से है जहां मारपीट और उनके बेटे को 26 तारीख की रात नेउरा थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष राजेश पांडे अपने साथियों के साथ कन्हौली बाजार की दुकान से उठाकर थाना परिसर के पास स्थित एक निजी मकान में ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें जबरन सादे कागज पर साइन करवाया गया और मारपीट की गई।

DIARCH Group 22Scope News

SP व DSP बताने वाले अधिकारियों ने दयानंद से जमीन के कागजात मांगे व फर्जी बताकर धमकी दी – पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार का कहना है कि खुद को एसपी और डीएसपी बताने वाले अधिकारियों ने दयानंद राय से जमीन के कागजात मांगे और फर्जी बताकर धमकी दी। आरोप है कि नहीं देने पर उनके घर में घुसकर जमीन के कागजात, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और दो एटीएम कार्ड उठा लिए, जो अब तक वापस नहीं किए गए। दयानंद के पुत्र अमित कुमार का कहना है कि पिता को जबरन उठाकर ले जाया गया और पिटाई की गई, जबकि जमीन के कागजात असली या फर्जी हैं, इसका निर्णय सीओ या डीसीएलआर करते हैं। वहीं दूसरे बेटे दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस जमीन माफिया के साथ मिलकर उनके पिता को प्रताड़ित कर रही है और थानाध्यक्ष राजेश पांडे भी इसमें शामिल हैं।

यह भी देखें :

इस तरह की शिकायत उन्हें मिली है – सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह

इस मामले में जब सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायत उन्हें मिली है। आवेदन में कुछ लोगों के खुद को एएसपी और डीएसपी बताने की बात कही गई है। प्रथम दृष्टया एएसपी दानापुर का नाम आया था, लेकिन जांच में वे संलिप्त नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि पहले से दर्ज केस नंबर 151/25 की जांच में पुलिस गई थी। अब जो आरोप सामने आए हैं, उसकी गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बहरहाल, मामले में बड़े पुलिस अधिकारियों पर जमीन माफिया से मिलीभगत का आरोप गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है।

यह भी पढ़े : रिजवान कुरैशी हत्याकांड : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन अभियुक्त गिरफ्तार…

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...