UPSC का नया कैलेंडर जारी: सिविल सेवा 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित, तैयारी का समय बढ़ा

नई दिल्ली:  UPSC ने वर्ष 2026 के लिए अपनी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सबसे अहम सिविल सेवा परीक्षा (CSE 2026) से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। आयोग ने बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई और मुख्य परीक्षा (मेंस) 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस तरह उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेंस के बीच 88 दिनों का समय मिलेगा।

यह अंतराल तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। छात्र इस समय का उपयोग मेंस की गहन तैयारी के लिए कर सकेंगे। UPSC हर साल लगभग 10 लाख छात्रों के पंजीकरण वाली इस परीक्षा में बदलाव की दिशा में भी कदम बढ़ा सकता है। आयोग सूत्रों के अनुसार 2026 के नोटिफिकेशन में कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं।

2025 प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जारी
वहीं, UPSC ने वर्ष 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा, जो कि 25 मई को आयोजित होनी है, उसके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा में प्रीलिम्स एक क्वालिफाइंग परीक्षा होती है, जिसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाते। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।

NDA-CDS की पहली परीक्षा अप्रैल में

यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) की पहली परीक्षा अप्रैल में और दूसरी परीक्षा सितंबर में होगी। इस बार दोनों परीक्षाओं के बीच काफी अंतराल रखा गया है, जिससे पहले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। परंपरा के अनुसार, NDA और CDS की परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाती हैं।

इस साल जारी होंगे पांच बड़ी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन

UPSC की पांच अहम परीक्षाओं के नोटिफिकेशन 2025 में ही जारी किए जाएंगे।

  • सितंबर में: कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स और ESE प्रीलिम्स के लिए नोटिफिकेशन आएगा।
  • दिसंबर में: NDA-CDS-1, CISF और CBI (DSP कैडर) से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।

CSE: दस लाख छात्र, 1000 वैकेंसी

हर साल औसतन 10 लाख छात्र सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लेते हैं। इसमें से केवल चुनिंदा उम्मीदवारों को मेंस देने का मौका मिलता है। आमतौर पर 950 से 1000 वैकेंसी रहती हैं, हालांकि कई बार भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनकी संख्या बढ़ा दी जाती है।

 

 

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...