JPSC Exam Calendar 2026: सिविल सेवा मेन्स से लेकर सिविल जज परीक्षा तक नई तारीखें जारी

जेपीएससी ने नौ भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। सिविल सेवा मेन्स, सिविल जज, एपीपी, फैक्ट्री इंस्पेक्टर और अन्य परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित।


JPSC Exam Calendar 2026 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने अभ्यर्थियों के लिए नौ भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। गुरुवार को जारी इस नए कैलेंडर में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, सिविल जज, असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर (एपीपी), फैक्ट्री इंस्पेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और बॉयलर इंस्पेक्टर समेत विभिन्न परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा की गई है।

JPSC Exam Calendar 2026: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की नई तिथियां

संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (रेगुलर) 25, 26 और 27 जुलाई को आयोजित होगी। वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग)-2023 का आयोजन 1, 2 और 3 अगस्त को किया जाएगा। इसके अलावा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग)-2025 की परीक्षा 8, 9 और 10 अगस्त को निर्धारित की गई है।


Key Highlights:

  • जेपीएससी ने नौ परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया।

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (रेगुलर) 25 से 27 जुलाई तक होगी।

  • सिविल जज जूनियर मुख्य लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी।

  • एपीपी और फैक्ट्री इंस्पेक्टर सहित कई परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित।

  • प्रोजेक्ट मैनेजर और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षाओं का भी संशोधित शेड्यूल जारी।


JPSC Exam Calendar 2026: सिविल जज, एपीपी और फैक्ट्री इंस्पेक्टर परीक्षा का कार्यक्रम

सिविल जज जूनियर मुख्य लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होगी। एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा 8 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, फैक्ट्री इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 11 और 12 सितंबर को होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर की लिखित परीक्षा 19 और 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

JPSC Exam Calendar 2026: सितंबर में लगातार होंगी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं

जेपीएससी के नए कैलेंडर के अनुसार, एपीपी (रेगुलर) लिखित परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 सितंबर को आयोजित होगी। वहीं, बॉयलर इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 26 और 27 सितंबर को ली जाएगी। इससे पहले आयोग ने सिविल सेवा रेगुलर और बैकलॉग मुख्य परीक्षा की नई तिथियों की अलग से घोषणा की थी, जिसे अब संशोधित परीक्षा कैलेंडर में शामिल कर दिया गया है।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...