Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ : मोतिहारी की बेबी की हुई है मौत, परिवार में मातम

मोतिहारी : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार यानी की 15 फरवरी को महाकुंभ में नहाने जाने के दौरान हुई भगदड़ में मोतिहारी की लड़की बेबी कुमारी की भी मौत हो गई है। वहीं मौत के बाद मोतिहारी में उनके पैतृक घर पर मातम छा गया है। सभी लोग चीख चिल्लाकर बेबी कुमारी को याद कर रहे हैं।

डिप्टी मेयर लाल बाबू प्रसाद सहित कई लोग बेबी के परिवार से मिले

वहीं बेबी कुमारी के पिता वार्ड नंबर-22 के निवासी वरुण शाह ने कहा कि मेरी बेटी की भी नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मौत हो गई है। वह कुंभ नहाने जाने के लिए स्टेशन गई थी लेकिन किसी कारणवश भगदड़ जैसी स्थिति हो गई और उसकी मौत हो गई। प्रशासन से अभी तक कोई विशेष सहायता हम लोगों को नहीं मिल पाया है। वहीं घटना की जानकारी सुनते ही मोतिहारी के डिप्टी मेयर लाल बाबू प्रसाद के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

यह भी पढ़े : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में वैशाली के नीरज कुमार की मौत

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...