रांची में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, ईएसआईसी की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

रांची: रांची में एक नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने नई दिल्ली में इसकी घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से मेडिकल छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि क्षेत्र की जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री के प्रति इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि रांची में ईएसआईसी के अस्पताल को विस्तार देने और मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वे लगातार प्रयासरत थे। संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री बनने के तुरंत बाद नई दिल्ली में मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर रांची के ईएसआईसी अस्पताल को आधुनिक बनाने और उसे मेडिकल कॉलेज का रूप देने का प्रस्ताव रखा था।

इस घोषणा के आलोक में केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ईएसआईसी की 194वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर मेडिकल सीटों की संख्या 75,000 तक बढ़ाने का आह्वान किया था, और यह नया मेडिकल कॉलेज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस घोषणा के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...