नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी 21 फरवरी को आएंगे रांची, संगठन की स्थिति से होंगे अवगत

186
नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी
नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी 21 फरवरी को आएंगे रांची
Advertisment

रांची. झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के. राजू अपने पांच दिवसीय प्रवास में 21 फरवरी को 12:50 बजे राजधानी रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 2 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (रांची) में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को रांची से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 11 बजे चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की अद्यतन स्थिति से अवगत होंगे।

Advertisment

नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी आएंगे रांची

नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 23 फरवरी 2025 को पूर्वा 10:30 बजे बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 2 बजे से कांग्रेस अग्रणी मोर्चा संगठन एवं उसके अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। फिर 7 बजे रांची से हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम हजारीबाग परिसदन में होगा।

24 फरवरी को मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक

कांग्रेस प्रभारी 24 फरवरी को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। 25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं 6:30 बजे रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement