रांचीः झारखंड सहित 12 पूर्वोत्तर राज्यों की सांगठनिक बैठक में शामिल होकर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज शाम रांची लौटे. प्रदेश कार्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. इस अवसर पर विधानसभा में पार्टी के सचेतक बिरंची नारायण, विधायक शशिभूषण मेहता, किशुन दास भी उपस्थित थे. विधायकगण सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुस्तक और शाॅल देकर नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.

















