रांची : धनबाद की रहनेवाली महिला पत्रकार शांभवी सिंह के पिता कमलाकर प्रसाद सिंह का निधन हो गया. वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बुधवार की शाम धनबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली. अपने पीछे वो दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं. फिलहाल उनकी पुत्री शांभवी सिंह रांची स्थित न्यूज 22 स्कोप में पत्रकार के तौर पर कार्यरत है. इस दुख की घड़ी में पूरे 22 स्कोप परिवार ने संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की.


